₹3000 रूपये मिलेगी पेंशन | e sharm card kya hai

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण | ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन | ई-श्रम पोर्टल लॉगिन | e Shram Card ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म | E Shram Portal Apply Online | e sharm card kya hai

आजकल हमारी गवर्नमेंट E Sharm Card बनवाने के लिए बहुत कह रही है, क्योंकि इस कार्ड के बहुत से फायदें हैं और इस कार्ड को कई सारी सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है। तो आज E Sharm card के बारे में ही पूरी जानकारी आपसे साझा करने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

तो सबसे पहले हम जानेंगे कि E Sharm card kya hai है और भारत सरकार इसको क्यूँ लेकर आई है।

e sharm card

e sharm card kya hai | | ई-श्रम कार्ड क्या है?

अब हमारी गवर्नमेंट अन ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर या फिर फाइनेंसियली बैकवर्ड लोगों के लिए अलग अलग स्कीम लेकर आती रहती है, उन्हीं में से एक है E Sharm card Yojana, ये योजना सही से काम करे इसके लिए भारत सरकार ने अलग से एक पोर्टल लॉन्च किया है।

अभी तक E Sharm Portal पर 20 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की है।  इस पोर्टल के माध्यम से 53% महिलाओं और 47% पुरुषों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आईये अब जानते हैं कि e Sharm card के क्या क्या Benefits हैं?

E Sharm card Benefits | ई-श्रम कार्ड के फायदे?

सबसे बड़ा Benefit इस कार्ड का ये है कि ये पूरे भारत में वैलिड है, इसका मतलब अगर आप यूपी के हैं और आप दिल्ली जाकर कोई काम करते हैं तो ये कार्ड वहाँ पर भी वैलिड होगा।

बस इसमें राज्य अपने हिसाब से कुछ बदलवा करती रहती हैं। अब जैसे यूपी सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के कारण E Sharm Card Holder को चार महीने तक 500 रूपये देने की घोषणा की थी, और लोगों के बैंक खातों में पैसा भेजा जाने लगा है।

इसी प्रकार से भारत के अन्य राज्य भी अपने हिसाब से कुछ ना कुछ Benifit ऐड करते रहते हैं, क्योंकि ये स्कीम बहुत ही नई है इसलिए इसमें कुछ ना कुछ बदलाव आते ही रहते हैं।

इसका दूसरा सबसे बड़ा फायदा इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख का मेडिकल कवर भी दिया जाता है। अगर आपके पास ये कार्ड है तो आप सरकार की सभी स्कीम के लिए eligible बन जाते हैं। जैसे कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ आपको भी मिल सकता है। इसमें रजिस्ट्रेशन करके आप अपने लिए पेंशन कन्फर्म कर सकते हैं।

इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने पर आपको 3000 रूपये महीने की पेंशन गवर्नमेंट की तरफ से मिलेगा, जब आपकी उम्र 60 साल हो जायेगी।

आईये अब जानते हैं कि इस कार्ड में रजिस्ट्रेशन के लिए कौन कौन योग्य है?

E Sharm card ke liye eligible कौन है?

इस योजना में कोई भी भारतीय जिसकी आयु 16 से 59 साल तक की है और आप टैक्स नहीं भरते हैं तो आप इस योजना का लाभ पाने के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

इस योजना में सिर्फ वही लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जो कि EPFO या ESIC के सदस्य नहीं हों। इसमें रजिस्ट्रेशन 3 तरीके से किया जा सकता है।

सबसे पहला तरीका है ऑनलाइन या सेल्फ रजिस्ट्रेशन, अगला तरीका है सहज जन सेवा केंद्र या साइबर कैफे और तीसरा तरीका स्टेट सर्विस सेंटर के माध्यम से, इनमें से आप किसी भी माध्यम से खुद का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। और किसी योजना का लाभ पा सकते हैं।

आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ पाने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है

E Sharm Card Required Documents | ई-श्रम कार्ड के फायदे? आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ पाने के लिए आपके पास सबसे पहले       

• आधार कार्ड
• आधार लिंक मोबाइल नंबर
• बैंक अकाउंट नंम्बर

इन तीनों चीजों के होने पर ही आप अपने ई श्रम कार्ड को बना सकते हैं। अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर आप अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर जुड़वा सकते हैं।

इसके साथ ही इस योजना का लाभ अन्य आर्गेनाइज सेक्टर के किन किन लोगों को मिलेगा इसकी जानकारी इस योजना की आधिकारिक बेवसाइट पर दी गई है।

आइए जानते हैं कि इस योजना में आप रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं?

Step By Step Registration Kaise Kare | स्टेप बाय स्टेप रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

तो सबसे पहले आपको ई श्रम कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.eshram.gov.in पर जाना होगा,

• वहां पर आपको रजिस्टर ऑन ई श्रम दिख रहा होगा, उस पर क्लिक करना होगा

• उसके बाद दूसरा विंडो खुलेगा जिसमें सबसे पहले आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर भरना होगा और कैप्चा कोड भरने के बाद otp आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।

• उसके बाद आपको मोबाइल नंबर से प्राप्त otp को भरना होगा और सबमिट करना होगा।

• उसके बाद अगला स्टेप आपको अपना आधार नंबर डालना होगा।

• फिर से आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसको यहां पर भरने के बाद सबमिट करना होगा।

• क्लिक करते ही आप के आधार से आपकी सारी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगी।

• उसके बाद आपको दो मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पिता का नाम आदि इंफॉर्मेशन को भरने के बाद सबमिट करना होगा। यह सारी डिटेल भरने के बाद इसको सबमिट करने पर दूसरा विंडो ओपन होगा

• जिसमें आपको अपने घर का एड्रेस भरना होगा सारी डिटेल भरने के बाद आपको सेव और कंटिन्यू पर क्लिक करना होगा।

• उसके बाद आपको अपनी एजुकेशन क्वालीफिकेशन भरनी होगी और सबमिट करना होगा।

• उसके बाद आप अपना व्यवसाय और अपना बैंक डिटेल भरने के बाद सेव और कंटिन्यू पर क्लिक करें।

• इस विंडो में आपने जो भी जानकारी दी है वह सारी आ जाएंगी, अगर आपने कुछ गड़बड़ डिटेल डाल दी है तो आप इसमें एडिट भी कर सकते हैं।

• फॉर्म को फाइनल सबमिट करने पर आपका E Sharm card जनरेट हो जाएगा।

• और आपको आपका यू ए एन नंबर यानी कि यूनिवर्सल अकाउंट नंबर  मिल जाएगा।

जिस तरह से आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर होता है उसी तरह से यूएएन नंबर भी एक यूनीक नंबर होता है, इस कार्ड में आप से जुड़ी सारी जानकारी दी हुई होती हैं

तो भारत सरकार या किसी राज्य सरकार के द्वारा कभी भी अन ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के लिए कोई स्कीम लॉन्च की जाएगी तो उसका लाभ E Sharm card वालों को मिलता रहेगा।

E Sharm Card धारकों के लिए 3000 रुपये मासिक पेंशन

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ई श्रम योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को ई श्रम योजना के लिए आवेदन करना होगा।  इस श्रम योजना में मजदूरों को सरकार की ओर से कई लाभ मिलते हैं।  यदि किसी का ई-श्रम कार्ड खराब हो जाता है तो उसे सरकार की ओर से 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।

मजदूर ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाते हैं।  रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा।  यह कार्ड 12 अंकों का श्रमिक कार्ड है जो श्रमिक की नागरिकता को प्रमाणित करता है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उनके वृद्धावस्था में पेंशन योजना की राशि देना है।  इस पेंशन की राशि मजदूर के 60 साल पूरे होने पर दी जाएगी।  सरकार की ओर से मदद के तौर पर 3000 रुपये दिए जाएंगे।  इस योजना में मजदूर की मृत्यु होने पर भी उसकी पत्नी को 1500 रुपये पेंशन दी जाती है।

हम यह आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपके E Sharm card से रिलेटेड डाउट क्लियर हो गए होंगे अगर फिर भी आपको किसी चीज में समस्या हो रही है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें-

PM Kisan 11वीं किस्त से पहले कर लें ये जरूरी काम

Memes se Paise Kaise Kamaye

Old Pension Scheme

श्रमिक कार्ड में कितने पैसे आ रहे हैं?

500

श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से?

कार्ड बनाने के लिए अधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाना होगा।

श्रमिक कार्ड के पैसे कब आएंगे?

 दिसंबर 2021 से लेकर मार्च 2022 तक ₹500 देने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम आकाश है मैं पिछले 5 सालों से शेयर बाजार के क्षेत्र में काम करता हूँ, और मुझे शेयर बाजार से संबंधित आर्टिकल लिखना पसंद है। मैं कोशिश करता हूँ कि आपको बेहतरीन कंटेंट दे सकूँ।

Leave a Comment