Shark Tank Season 3 Release date | Shark Tank India Season 3 Episode 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Shark Tank Season 3 बहुत ही जल्द सोने लिव चैनल पर और ऐप पर शुरू होने जा रहा है इसकी शुटिंग शुरू हो चुकी है।

शार्क टैंक इंडिया भारत का एक कामयाब रियलिटी शो है, इसके पहले दो सीजन बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुए हैं, और अब इसका 3 सीजन आने जा रहा है। इस रियलिटी शो के निर्माताओं ने पहले ही इस शो के प्रोमो को 4 जून को रिलीज किया था।

तो चलिए जानते हैं कि कब और कहाँ पर रिलीज होगा इसका 3 सीजन और इस बार कौन कौन होंगे जज। लेकिन उससे पहले अगर आपने अभी तक हमारे WhatsApp Community और Telegram को ज्वाइन नहीं किया है तो आज ही यहाँ दिये गए लिंक पर क्लिक करके उसे तुंरत ज्वाइन कर लें ताकि आपको ऐसे ही मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरें मिलती रहें।

Shark Tank Season 3 Release date

हालांकि अभी तक Shark Tank Season 3 ऑफिशयल रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि ये शो बहुत हू जल्द आपको देखने को मिलने वाला है। जहाँ तक उम्मीद है इस शो को नवम्बर लास्ट या फिर दिसम्बर के महीने मेम रिलीज किया जा सकता है।

हालांकि इसकी शुटिंग शुरू हो चुकी है। अब देखना होगा कि ऑफिशयल तौर पर इसकी घोषणा कब की जाती है। हालांकि सीजन 2 की शुरुआत 2 जनवरी से हो गई थी। इसलिए हो सकता है ये सीजन भी उसी समय आये, यानि अगले साल जनवरी में अब ये तो देखना होगा कि कब इसकी घोषणा होती है।

शार्क टैंक के पहले सीजन की शुरुआत 20 दिसम्बर 2021 को हुई थी और ये शो 4 फरवरी 2022 तक सोनी लिव और सोनी एंटरटेनमेंट टीवी लाइव हुआ था। वहीं इसका दूसरा सीजन 2 जनवरी 2023 से शुरू होकर 10 मार्च 2023 तक चला था। इन दोनों एपिसोड में कई लोगों को लाखों तो कईयों को करोड़ रूपये की फंडिंग इन शार्क के द्वारा की गई थी। ये दोनों ही सीजन बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुए थे। अब देखना ये होगा कु क्या सीजन 3 भी ऐसा ही धमाल कर पायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Also Read- fukrey 3 ott release date

Shark Tank India Season 3 judges

अगर हम Shark Tank Season 3 के जजों का बात करें तो अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, विनीता सिंह, पियूष बंसल, अमित जैन और इसके अलावा इस बार एक और नये शार्क को इंट्री दी गई, और उनका नाम है रितेश अग्रवाल ये OYO के फाइंडर हैं।

यानी इस बार आपको पुराने जजों के अलावा नये जज भी देखने को मिलने वाले हैं। हालांकि बहुत से लोगों की मांग थी की एक बार फिर से अशनीर ग्रोवर को इस सीजन का हिस्सा बनाया जाये लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अशनीर इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद ही सोशलमीडिया पर की थी।

Shark Tank India Season 3 registration

अगर आप भी अपने स्टार्टअप के लिए फंडिंग हासिल करने के बारे मे सोच रहे हैं तो आपके लिए Shark Tank Season 3 एक बेहतरीन मौका है जहाँ पर जाकर आप अपने स्टार्टअप के लिए फंडिंग के साथ ही साथ प्रमोशन करने का तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इसमें कैसे हिस्सा ले सकते हैं-

इसके लिए रजिस्ट्रेशन 3 जून से ही शुरू कर दिये गये हैं आप इसका रजिस्ट्रेशन सोनी लिव पर करवा सकते हैं।

ऐप डाउनलोड करने के बाद आप इसे लॉगिन करें फिर आप इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए अपने बारे में अपने बिजनेस के बारे में यहाँ पह पूछे गए हर सवाल का जवाब दें।

जैसे नाम, ईमेल पर्सनल जानकारी, बिजनेस किस कैटेगरी का है, इसका वर्तमान स्टेट्स क्या है, आपको कितना निवेश चाहिए। बिजनेस के बारे में आपको सारी कानूनी और वित्तीय जानकारी ऐप में ऐड करनी है।

और अंत में डिक्लेयरेशन को ध्यान से पढ़ने के बाद आप इसे सबमिट कर दें। बस हो गया आपको रजिस्ट्रेशन पूरा।

फिर आपको ऑडिशन प्रॉसेस से गुजरना होगा जब्त पर आपके बिजनेस से रिलेटेड जरूरी जानकारी, आपके बिजनेस स्किल को चेक किया जायेगा। यहाँ पर पास हो जाने के बाद ही आपको आगे जजों के सामने भेजा जायेगा।

Also Read- The Freelancer Episode 5 release date

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम आकाश है मैं पिछले 5 सालों से शेयर बाजार के क्षेत्र में काम करता हूँ, और मुझे शेयर बाजार से संबंधित आर्टिकल लिखना पसंद है। मैं कोशिश करता हूँ कि आपको बेहतरीन कंटेंट दे सकूँ।

Leave a Comment