वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला त्यौहार होली भारत के प्रमुख त्योहारो मे से एक है.

यह भारत के अलावा नेपाल और अन्य भारतीय प्रवासी देशो में धूमधाम से मनाया जाता है

होली का त्यौहार होली, होलिका व होलाका नाम से भी जाना जाता है.

भारत में व्रज, मथुरा, वृन्दावन और बरसाने की लट्ठमार होली व श्रीनाथजी, काशी आदि की होली बहुत ही प्रसिद्ध है

भारत के कई हिस्सों में खेले जाने वाली होली पाँच दिन तक मनाई जाती है.

भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होली का त्योहार ब्रज में 16 दिन पहले से आरंभ हो जाता है। बरसाना की लट्ठमार होली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

महाभारत काल में युधिष्ठिर ने होली का महत्व बताते हुए कहा था कि इस दिन लोगों को भय रहित क्रीड़ा करनी चाहिए।

वैदिक काल में इस दिन को नए अन्न के साथ मनाया जाता था। महाऋषि मनु का जन्म होली के दिन ही हुआ था।

मुगलकाल में भी उत्साह के साथ रंगोत्सव मनाया जाता था। मुगल काल में होली को ईद गुलाबी नाम से जाना जाता था।

बुरा न मानो होली है हैप्पी होली मेरे दोस्तों