राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को फ्री स्माटफोन उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसमें 3 वर्ष तक इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी। 

यह स्मार्टफोन प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। स्मार्टफोन की प्राप्ति करने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना का लाभ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को प्रदान किया जाएगा। 

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 को आरंभ करने की घोषणा बजट भाषण 2022- 23 में की गई थी। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए डिजिटल सेवा को सुलभ बनाएगी।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन उपलब्ध करवाना है। जिससे कि उनके लिए डिजिटल सेवा को सुलभ बनाया जा सके। 

Free Smartphone Yojana की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज – आवेदक महिला राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए। – केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुख्य ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। – आधार कार्ड – निवास प्रमाण पत्र – आय प्रमाण पत्र – आयु का प्रमाण – राशन कार्ड – पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ – मोबाइल नंबर – ईमेल आईडी

अभी सरकार द्वारा केवल मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द सरकार इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करेगी।