राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह 342,239 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है

राजस्थान राज्य का गठन 30 मार्च 1949 को 22 शाही राज्यों और रियासतों के विलय के बाद हुआ था। 

राजस्थान के लगभग हर शहर को रंगों के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर गुलाबी शहर के नाम से प्रसिद्ध है, उदयपुर सफेद है, जोधपुर नीला और झालावाड़ की पहचान बैंगनी है। 

स्थानीय मान्यता के अनुसार रावण की पत्नी मंदोदरी का जन्म राजस्थान के मन्दौर शहर में हुआ था इसलिए कई लोग रावण को राजस्थान का जमाई भी मानते हैं। 

हमें चीन की दिवार के बारे में तो पता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि राजस्थान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार है जो की कुंभलगढ़ किले की एक दीवार है। यह 36 किलोमीटर लंबा है। 

लूनी नदी भारत की एकमात्र खारी नदी है जो की थार रेगिस्तान से गुजरती है और गुजरात में कच्छ के रण में समाप्त होती है। 

भानगढ़ का किला जो की दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। 17 वीं शताब्दी में भारत के राजघरानों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता था 

राजस्थान के बीकानेर शहर से लगभग 30 किमी दूर देशनोक नामक स्थान में करणी माता मंदिर स्थित है जिसे चूहा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। 

अरावली पर्वत भारत का सबसे पुराना पर्वतमाला है यहाँ तक की यह हिमालय से भी पुराना है। 

प्राचीन धर्मग्रंथों के अनुसार, पुष्कर में दुनिया का एकमात्र भगवान ब्रह्मा जी का मंदिर है।

राजस्थान के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप यहां पर क्लिक करें